📰 पूरी खबर:

 

नीमच.पैग़म्बर हजरत मोहम्मद सा. (स.अ.व) के 1501 वें जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शांति और सद्भावना पूर्वक मनाया। शहर में योमे-पैदाईश के अवसर पर बुधवार को सुबह 9.बजे परचम -कुशाई के साथ मुस्लिम समुदाय द्वारा शहर की जामा मस्जिद केन्ट से पैगम्बर मोहम्मद सा.की शान में शानदार जलसे का आयोजन किया गया।जुलूस में समाज के बुजुर्गों से लेकर युवा और बच्चें उत्साह के साथ शामिल हुए। और बारिश आने पर भी उत्साह कम नहीं हुआ काफी देर तक झुमते और थिरकतें रहे। इस दौरान समाज जनों ने प्रेम, भाईचारे, सौहार्द का संदेश दिया। इसके साथ ही नीमच सिटी,बघाना में भी समाजजन द्वारा धूमधाम से शानदार जुलूस निकाल कर जन्मदिन मनाया गया। हारून भाई कुरैशी ने बताया की जुलूस में अंजुमने मिल्लते इस्लाम के जेहरे सदर एडवोकेट आई.के दुर्रानी,शहर काजी सद्दाम हुसैन अत्तारी, सदर गुलाम रसूल पठान,मस्जिदों के पेश इमाम,सभी मदरसों के बच्चे नात शरीफ पढ़ते हुए चल रहे थे,बैंड बाजे,तथा डीजे पर धार्मिक गीत बज रहे थे। समाज के बच्चे बडे बुजुर्ग नौजवान लोग सभी सुबह से ही आकर्षक वेशभूषा  परंपरागत परिधानों में नजर आए, नौजवान कमेटी खारी कुआं के युवा व समाज के लोग धार्मिक ध्वजा लिए थिरक रहे थे। जुलूस का जाजू बिल्डिंग,पुस्तक बाजार पर *कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती नेतृत्व में* सेवादल अध्यक्ष गजेंद्र यादव,बेबी मेहरा अनिल चौरसिया,बृजेश सक्सेना, राकेश अहीर, मनोहर अम्ब, बृजेश मित्तल, योगेश प्रजापति,संजीव पगारिया,मोनू लोक्स,मधु बंसल आदि कांग्रेसजनों ने फूल माला,श्री फल एवं भूरा कुरैशी मित्र मंडल के द्वारा तथा अन्य सामाजिक संगठनों ने पटेल चाल,भौजू चौराहा, नया बाजार,घंटाघर आदि जगह पर फूल माला पहनाकर व स्वल्पाहार से जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर नायब सदर इकबाल पठान,जब्बार मुगल, इकबाल हुसैन सेक्रेटरी, जब्बार मुगल , पीरू उस्ताद, हाजी जमील , ईकबाल सेक्रेटरी, मजीद भाई, ओबरी भाई, अनवर सेक्रेटरी,हुसैन पहलवान,इलियास भाई कुरेशी,सईद भाई काले ,हाजी बाबू सलीम, मुबारिक पहलवान,पीरू उस्ताद पार्षद प्रतिनिधि इकराम पहलवान, इकबाल कुरैशी,नाहर पहलवान, सचिव जावेद दुर्रानी , अनवर कुरैशी नेशनल, सलीम गुडलक,यूनुस भाई कुरेशी,याकूब भाई, समाज के वरिष्ठ हाजी साहिबान मौजूद रहें। योमें पैदाईश का जुलूस  फव्वारा चौक,नया बाजार, घंटाघर, तिलक मार्ग, पुस्तक बाजार,फोर जीरो चौराहा,टैगोर मार्ग आदि मार्गों से होता हुआ पुनःजामा मस्जिद पर आकर दोपहर 1:30 बजे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जगह-जगह समाज जनों ने लंगर प्रसाद बांटा गया व जामा मस्जिद के यहां अंजुमने मिल्लते इस्लाम द्वारा बच्चों को बिस्किट, टॉफी तबर्रूक तकसीम किया गया। जलसे की सफलता के लिए एसपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी -कर्मचारी चप्पे-चप्पे पर सतत् ड्रोन कैमरे से निगरानी बनाकर मुस्तैद रहे ।