📰 पूरी खबर:
उदयपुर उदयपुर-निम्बाहेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर को भटेवर क्षेत्र के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्री बस और डाक पार्सल ट्रेलर में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 5-6 जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 से यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस के खलासी के दोनों पैर टूटने की सूचना भी प्राप्त हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा परफेक्ट समय पर पहुंचने की होड़ में तेज रफ्तार और गलत ओवरटेक के चलते हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर भटेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को भटेवर सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
*रोडवेज बसें बंद, निजी बसों में सफर को मजबूर हैं यात्री*
गौरतलब है कि त्योहारी सीजन के चलते यात्रियों की भारी भीड़ के बावजूद उदयपुर-निम्बाहेड़ा रूट पर रोडवेज की अधिकांश बसें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। उदयपुर डिपो की लापरवाही के चलते यात्रियों को मजबूरी में निजी और अनफिट बसों में जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।