📰 पूरी खबर:
मनासा. मुस्लिम समाज द्वारा रसूले पाक हजरत पैगम्बर साहब का जन्मदिन (ईदमिलादुन्नबी) का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।देशभक्ति के गीत एवम् पैगम्बर साहब के नारों की गूंज के साथ एक चल समारोह जूनसाथ मोहल्ला से निकला गया ।जुलूस सब्जीमंडी,सदरबाजार,गांधीचोक होते हुए पुनः जूनसाथ मै सम्पन्न हुआ ।समाज द्वारा जगह जगह पुष्पवर्षा कर एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई देकर जुलूस का स्वागत किया गया।सभी घरों पर रोशनी की गई ।जुलूस मै खुली जीप मै शहर काज़ी मारूफ रज़ा भी मौजूद रहे ।जुलूस शहर काजी के मार्ग दर्शन एवम् मुस्लिम समाज सदर जाहिद पठान के निर्देशन मै सम्पन्न हुआ ।