📰 पूरी खबर:
नीमच। नीमच-झालावाड़ मार्ग को स्टेट हाईवे के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मध्यप्रदेश कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया।
विधायक परिहार ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। सड़क की बेहतर कनेक्टिविटी से नीमच सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर सड़क एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। नीमच-झालावाड़ मार्ग की स्वीकृति क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है।