📰 पूरी खबर:
नीमच । भारत सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत आरटीसी नीमच, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा 24 अगस्त को ए यूनियन क्लब, नीमच एवं आरटीसी नीमच की टीम के मध्य मैत्री फुटबॉल मैच आयोजित किया गया।मैच का शुभारंभ आरटीसी नीमच के प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार सिंह एवं श्री छोटन ठाकुर की उपस्थिति में हुआ। रोमांचक एवं कड़े मुकाबले में आरटीसी नीमच की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की।पुरस्कार वितरण के दौरान उपविजेता टीम को मेडल एवं ट्रॉफी नगर पालिका नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा द्वारा प्रदान की गई। वहीं विजेता टीम को ट्रॉफी एवं मेडल आरटीसी नीमच के प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार सिंह द्वारा प्रदान किए गए।कार्यक्रम में कमांडेंट श्री कुलदीप यादव, उप कमांडेंट श्री बिजेंद्र कुमार दास, सहायक कमांडेंट श्री कमल कुमार आचार्य सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।