📰 पूरी खबर:
नीमच । सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स सीटू के जिला महासचिव सुनील शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों 17 अगस्त 2026 को रामपुरा में बिजली के पोल पर कार्य करते हुए विभागीय की लापरवाही के कारण आउटसोर्स कर्मचारी श्री मनीष आर्य की नीचे गिरकर उपचार के दौरान उसी दिन मौत हो गई थी इस संबंध में सीटू ने आज दो ज्ञापन, एक कलेक्टर कार्यालय में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सहित तोमर के नाम डिप्टी कलेक्टर सुश्री मयूरी जोक और दूसरा ज्ञापन प्रबंध निदेशक मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के नाम, अधीक्षण यंत्री श्री रविकांत रंजन को अधीक्षण यंत्री कार्यालय नीमच में सौंपा। ज्ञापन का वचन रमेश चंद्र गरासिया ने किया ज्ञापन में कहा गया है कि हम आपका और मध्य प्रदेश सरकार का ध्यान मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्य करने वाले आउटसोर्स , ठेका, संविदा एवं नियमित कर्मचारीयों की समस्याओं की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। 17 अगस्त 2026 को नीमच जिले के रामपुरा क्षेत्र में बिजली के पोल पर कार्य करते वक्त आउटसोर्स कर्मचारी श्री मनीष आर्य संभवत बिजली का झटका लगने से गिर पड़े बाद में उपचार के दौरान उसी दिन उनकी मौत हो गई। नीमच जिले में विद्युत पोल या ग्रिड पर कार्य करते वक्त यह पहली दुर्घटना नहीं है ।ऐसे दसीयों उदाहरण है ,जिसमें लोग स्थाई विकलांगता के शिकार भी हो गए हैं या उनकी मौत हो गई है।
सभी आउटसोर्स, संविदा, ठेका, नियमित कर्मियों का 50 लाख रुपए का दुर्घटना एवं जीवन बीमा करवाया जाए।
श्री मनीष आर्य पिता बाबूलाल की दुर्घटना में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। एवं उसके परिवार को 50 लख रुपए मुआवजा राशि दी जाए।
दुर्घटना में मृतक होने पर उसके परिवार के एक व्यक्ति को तुरंत नौकरी दी जाए।
बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य करवाने वाले अधिकारीयों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
दुर्घटना में स्थाई विकलांगता होने के कारण नौकरी से निकले गए कर्मचारी को पुनः नौकरी पर रखा जाए।
दुर्घटना में मृतक परिवार के किसी भी व्यक्ति को आज तक उपादान राशि नहीं दी गई है सभी को उपादान राशि तुरंत दिलवाई जाए।
जापान में यह भी कहा गया है कि अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो शीघ्र ही आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जवाबदारी मध्य प्रदेश शासन एवं मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी की होगी
इस अवसर पर सीटू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र सिंह ठाकुर, प्रवीण शर्मा, संजय मकवाना, रंगलाल गुर्जर, मुकेश मेनारिया,दशरथ धनगर, धीरज खत्री, इत्यादि साथी मौजूद थे।