📰 पूरी खबर:
कुकड़ेश्वर प्रकाश एस जैन मनासा-कुकड़ेश्वर मुख्य सड़क मार्ग के ठीक किनारे (सोल्डर पर) निर्माण कार्य के तहत खोदे गए गहरे गड्ढे और खुले चैंबर इन दिनों वाहन चालकों और राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। मार्ग के समीप अंडरग्राउंड केबल या अन्य विभागीय कार्य के लिए गड्ढा खोदकर सीमेंट का चैंबर तो डाला गया है, लेकिन उसका भारी भरकम ढक्कन पास ही खुला पड़ा है और गड्ढे के चारों ओर मिट्टी का ढेर लगा हुआ है।
हैरानी की बात यह है कि मुख्य डामर सड़क से सटे इस खतरनाक गड्ढे के आसपास संबंधित विभाग या ठेकेदार द्वारा न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग या रिफ्लेक्टर की व्यवस्था की गई है।
रात के अंधेरे में बढ़ जाता है खतरा
मनासा-कुकड़ेश्वर मार्ग पर दिन-रात दोपहिया और चारपहिया वाहनों का भारी आवागमन रहता है। दिन के उजाले में तो वाहन चालक किसी तरह बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय सामने से आने वाले वाहनों की तेज लाइट की चकाचौंध में सड़क किनारे खुले पड़े इस गहरे गड्ढे और मिट्टी के ढेर का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरा सी चूक या वाहन के असंतुलित होने पर कोई भी बड़ा और दर्दनाक हादसा घटित हो सकता है।
ग्रामीणों और राहगीरों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
क्षेत्र के वाहन चालक हीरालाल, विनोद मांगीलाल, भंवरलाल ,राजू पटेल ,घनीश्याम, आशीष, राम सिंह रावत टू व्हीलर वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों ने इस गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कर लोगों की मांग है कि किसी अनहोनी के घटित होने से पहले विभाग तत्काल संज्ञान ले, चैंबर को सुरक्षित तरीके से बंद करवाए और कार्यस्थल के आसपास सुरक्षा बैरिकेड्स व संकेतक लगवाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके,
(1)इस संबंध में मनासा एस डीएम से बात करी उन्होंने बताया कि आपके माध्यम से सूचना प्राप्त हुई है संबंधित विभाग को इस की जानकारी बातकर सूचना देता हूं( मयूरी जोक एस डीएम मनासा)