📰 पूरी खबर:

नीमच (निप्र)। महिला समन्वय शाखा द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया। इस मौके पर इंदिरा नगर स्थित ग्वालटोली तलाब घाट पूजा अर्चना कर दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर जल में तैरते दीपकों से घाट जगमगा उठे। एक माह तक कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं  श्रद्धा और भक्ति के साथ दीपदान किया।
इस मौके पर महिला समन्वय शाखा जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी ने कहा कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान, दीपदान और दान आत्मशुद्धि, भक्ति तथा लोक कल्याण की भावना को मजबूत करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा की शीतल चांदनी और देव दीपावली की दीपमालाएं हमें आध्यात्मिक शांति और आत्मचिंतन का अवसर देती हैं। यह पर्व केवल दीप जलाने का उत्सव नहीं, बल्कि मन की मलिनता, अहंकार और अज्ञान को दूर कर भीतर ज्ञान और निर्मल चेतना का प्रकाश जगाने का संदेश देता है। भारत की समृद्ध पर्व-परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष स्थान है। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर देवता धरती पर उतरकर दीपोत्सव मनाते हैं।यह अवसर हमें सिखाता है कि सच्ची आध्यात्मिकता तभी सार्थक है, जब हम अपने व्यवहार में प्रेम, करुणा और सरलता अपनाकर दूसरों के जीवन में भी उजाला फैलाएं।
आयोजन के दौरान जयश्री चौबे, निर्मला अग्रवाल, अनुष्का नरेला, सुमन शर्मा, भगवती शर्मा, अनीता शर्मा,सुनीता सुथार, ,घीसी माली,  आशा भट्ट,पुष्पा शर्मा, पुष्पा दानगढ़, उर्मिला ओझा, किरण तिवारी, अलका  सोलंकी सहित कई महिलाए उपस्थित थीं।