📰 पूरी खबर:
मनासा.नगर परिषद मनासा परिषद का साधारण सम्मेलन दिनांक 21/09/2026 को प्रातः 11 बजे नगर परिषद मनासा कार्यालय परिषद हॉल में परिषद की बैठक आहूत की गई जिसमें माननीया नगर परिषद अध्यक्ष महो. श्रीमति डॉ. सीमा अजय जी तिवारी, उपाध्यक्ष श्री किशोर जी जोलान्या एवं पार्षदगण व मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री संजय पाटीदार उपस्थित थे।
उक्त बैठक में कुल 11 प्रस्ताव सम्मिलित किये गये जिसमें नगर विकास कार्यों हेतु सीसी रोड व नाली निर्माण, नगर गौरव दिवस एवं दशहरा मेला उत्सव, न.प. मनासा स्वामित्व की सब्जी मण्डी के बाहर 02 दुकानों की प्राप्त ऑनलाईन दरें, टेन्ट सामग्री की प्राप्त ऑनलाईन दरें, स्टेशनरी सामग्री की प्राप्त ऑनलाईन दरें स्वीकृत एवं विषय क्रमांक 9 में विद्युत सामग्री कय की पुनः निविदा जारी करने की स्वीकृति दी गई। नामान्तरण प्रकरण कुल 108 एवं अन्य निकाय के प्रस्तावों पर विचार विमर्श कर सर्वानुमति से स्वीकृत किए गये है। बैठक पूर्णरूपेण शांतिपूर्वक एवं सामन्जस के साथ सौहार्दपूर्व वातावरण में सम्पादित हुई अन्त में मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर अध्यक्ष महोदया की अनुमति से बैठक समाप्त की गई।