📰 पूरी खबर:
उदयपुर नगर निगम में महापौर पद का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ।
पारस सिंघवी महापौर बने, 55 मत मिलेसभी 80 निर्वाचित पार्षदों ने मतदान किया। मतदान के तुरंत बाद हुई मतगणना में भाजपा के पारस सिंघवी ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पूनम कुंवर को 30 मतों के अंतर से हराकर महापौर पद पर जीत दर्ज की।
पारस सिंघवी को 55 मत मिले, जबकि डॉ. पूनम कुंवर के पक्ष में 25 मत पड़े। जीत के बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं गिरवा SDM अवुला साईं कृष्ण ने पारस सिंघवी को महापौर पद की शपथ दिलाई।
वहीं, उदयपुर नगर निगम के उपमहापौर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया मंगलवार को होगी।