लेकसिटी इस समय शीत लहर और कोहरे की दोहरी मार झेल रही
08 Jan 2026
राष्ट्रीय
उदयपुर।लेकसिटी इस समय शीत लहर और कोहरे की दोहरी मार झेल रही है। दिनभर चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, वहीं रात होते ही गलन वाली सर्दी लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर रही है। उदयपुर आने वाली खजुराहो ट्रेन 9 घंटे 20 मिनट लेट रही। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.9 व न्यूनतम 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की तुलना में बुधवार को दिन का तापमान 1.4 डिग्री गिरा, जबकि रात का पारा 0.9 डिग्री बढ़ा। हालांकि इसका मौसम की तीव्रता पर खास असर नहीं पड़ा। सर्दी का असर दिन से लेकर रात तक बना हुआ है। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे व बादलों के साथ हुई, जिससे दृश्यता प्रभावित रही। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटा और धूप निकलने से राहत जरूर मिली, लेकिन सर्द हवाओं के चलते ठंड का असर कम नहीं हुआ। शाम को फिर गलन बढ़ गई।