📰 पूरी खबर:

नीमच। कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को जनसुनवाई में डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री चंद्रसिह धार्वे एवं सुश्री श्रुति भ‍यडिया ने 99 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए।जनसुनवाई में सरवानिया महाराज के अकील मंसूरी, बराडा के प्रभुदास बैरागी, कड़ी आंत्री के गोपाल गुर्जर, मनासा के विजय नारायण, सुवाखेडा की कलाबाई, नई आबादी दारू के दिलीप पुरोहित, कंजार्डा के मोहनलाल, मल्‍हारगढ़ के ज्ञानेश प्रजापति, दुरगपुरा की बदामीबाई बंजारा, जूना बाजार नीमच सिटी के जावेद खान, नीमच केंट के लोकेश जौहरी, दारू के गोविंद दासने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।इसी तरह दारू के नंदलाल, हुडकों कॉलोनी मनासा की भगवंतीबाई, बरूखेडा के लालाराम, लसुडिया की जीवन बाला, अल्‍हेड की हिराबाई, डूंगलावदा केक प्रकाश गुर्जर, सरवानिया महाराज के महेश सोनी, जन्‍नोद की नारायणी बाई, हरवार के रामनिवास, चेनपुरा की अन्‍नाकुंवर, अम्‍बेडकर कालोनी नीमच की गुड्डी बी,  गणपति नगर नीमच के चुन्‍नीलाल माली, सुरेश चांवला, बगीचा नं.4 नीमच की फरीन, सेमली चंद्रावत की बाबुकुंवर, सरवानिया महाराज के राजकुमार,  धानका मोहल्‍ला नीमच केंट के मदनसिह, सेमार्डा के राहूल, कनावटी के केशुराम, तलाऊ के रामलाल, सेमली चंद्रावत के मंगलसिह, गांधी नगर जीरन की खुशबु, रामपुरा के राहुल चम्‍पी के बद्रीलाल आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए।