बड़ीसादड़ी। जीनियस चेस एकेडमी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्य के जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी व सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने रविवार को प्रतिभागियों को प्रस्सति पत्र व शील्ड प्रदान की ।जीनियस चेस एकेडमी के संस्थापक कमलेश चौधरी ने बताया कि अतिथियों ने 1 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 1 राष्ट्रीय मेडलिस्ट, 13 राष्ट्रीय खिलाड़ी 31 राज्य स्तरीय व 18 शाइनिंग स्टार शतरंज खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सहकारिता मंत्री दक ने कहा कि शतरंज भी सहकारिता मंत्रालय का हिस्सा है और यह सहकारिता को बढ़ावा देता है ।यह एकाग्रता का खेल है और एकाग्रता से ही जीत मिलेगी ।दक ने वादा किया कि इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।समारोह में राज्य के जनजाति विकास मंत्री बाबुलाल खराड़ी ने कहा कि उनका भांजा मात्र 12 वर्ष का है और उसने शतरंज में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है ।मुझे सौभाग्य मिला है कि में इन प्रतिभागियों को सम्मानित करूं।उन्होंने कहा कि 2025 आर एसएस का शताब्दी वर्ष बिरसा मुंडा का 150 वा जन्मोत्सव वन्देमातरम का 150 वा स्थापना दिवस है और हम सभी को एकजुट होकर राष्ट्र की व्यवस्था को मझबूत बनाना है और ईसाई मिशनरियों के झाल को खत्म करना है जो प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवाती है । समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष धनपाल मेहता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, धर्मेंद्र सिंह पवार,ललित चौधरी अनिल चौहान,हेमंत डांगी ,राकेश मेहता धर्मेंद्र सिंह पवार अनिल चौहान सुधांशु बाजपेई आदर्श पालीवाल सत्यनारायण चौधरी चंद्रप्रकाश चौधरी नरेंद्र चौधरी महेंद्र चौधरी अभिषेक मनीष चौधरी हनी चौधरी ने अतिथियों का उपरना पगड़ी व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।