उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार, स्नातक डिग्री उत्तीर्ण विद्यार्थी अपने मेजर या माइनर विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए पात्र होंगे। हालांकि, इसके लिए विद्यार्थियों को संबंधित विषय में सीयूईटी अथवा विश्वविद्यालय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात ही प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी।

सीयूईटी (CUET-PG) परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 14 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)

आवेदन में संशोधन की तारीख: 18 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)

विद्यार्थी https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ अथवा https://www.nta.ac.in/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन एवं परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।