इन्दौर । साइबर ठगोरो ने एक युवती को क्रेडिट कार्ड पर कम चार्ज का प्लान एक्टिव करने के नाम पर जिप ऐप डाउनलोड कराने के बाद लिंक पर क्लिक करा लाखों रूपए ठग लिए। मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार प्रगति जैन निवासी स्कीम नंबर 71 ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे 30 दिसंबर को एक कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को तुषार शर्मा बताते हुए कहा कि वह एचडीएफसी बैंक से बोल रहा है और उनके क्रेडिट कार्ड पर 1 जनवरी से लगने वाले चार्ज में छूट देने और अन्य पालिसी एक्टिव करने की बात कहते उससे जिप ऐप डाउनलोड कर लिंक पर क्लिक करने का कहा इसके बाद उसके अकाउंट से पहली बार 1,90,000 रुपए, दूसरी बार 3,80,000 रुपए निकल गए। तीसरी बार जब उसने कॉल किया तो उसने ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा कार्ड ब्लॉक करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।