
नीमच। भक्तजन एवं श्री चारभुजा भागवत प्रचार महिला मंडल, नीमच सिटी द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव एवं पंचकुण्डीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन 26 दिसम्बर से श्री भटनागरजी बैंक, जूना बाजार, चारभुजा मंदिर, नीमच सिटी पर किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन दोपहर 12.30 से 3.00 बजे तक प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. राजेंद्र पुरोहित के मुखारविन्द से भागवत कथा की ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी। आयोजन के प्रथम दिन 26 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे श्री सांवरिया सेठ मंदिर, नीमच सिटी से कलश एवं पौथी यात्रा निकाली जाएगी। इस 7 दिवसीय आयोजन का विश्राम 1 जनवरी को पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण के साथ होगा।