Neemuch Malwa Prime
Breaaking
लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई, पर्यटन सीजन से पहले शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम तेज, स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाए
✦
पर्यटकों को संवेदनशील और जिम्मेदार बनाने के लिए उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करना आवश्यक- केंद्रीय सचिव श्री कुमार
✦
टीबी उन्मूलन के लिए युवा शक्ति तैयार, JOSH टीमें घर-घर स्क्रीनिंग में करेंगी सहयोग,टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ
✦
मनासा में 11 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप,पुराने शासकीय अस्पताल के सामने परिजनों ने दिया धरना, प्रशासन ने क्लीनिक किया सील
✦
पोषण माह अंतर्गत किशोरी बालिका विकास शिविर आयोजित
✦
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण
✦
मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना के तहत नीमच विकासखंड के 39 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी
✦
अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, धामनिया सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में दबिश, 1250 किलो महुआ लाहन व 5 लीटर अवैध मदिरा जप्त
✦
तनाव का कारण विचारों में अनिश्चितता एवं एकाग्रता की कमी,केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में तनाव मुक्ति प्रशिक्षण सम्पन्न
✦
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स हमारे सहायक हैं ना कि मालिक*
✦
स्कूटी वितरण समारोह का आयोजन किया
✦
पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना शिविर का आयोजन
✦
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 88 आवेदकों की समस्याएं
✦
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छात्राओं के लिए लर्निंग लाइसेंस कैम्प आयोजित
✦
टाउन हॉल से कल निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, तीनों विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगा सेवा और विकसित भारत का संदेश

MP न्यूज़
नीमच की अनफिट बस की तेज रफ्तार और लापरवाही*: *सरकार उपकार बस से फिर हुआ हादसा* *जोरदार टक्कर से कंटेनर पलटा*, *40 यात्रियों की जान हलक में अटकी
📅 22 Dec, 2025
📰 पूरी खबर:
सिंगोली (निरंजन शर्मा)।नीमच से संचालित इंदौर –भीलवाड़ा मार्ग पर चलने वाली कुख्यात सरकार उपकार की बस ने शुक्रवार अलसुबह एक बार फिर यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। सुबह करीब 6:15 बजे इंदौर के लवकुश चौराहे पर क्रॉसिंग के दौरान तेज़ रफ्तार बस ने एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर पलट गया और बस में सवार यात्री सीटों से उछलकर आगे गिर पड़े। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया
*मची अफरा तफरी*
हादसे के समय बस में 25 छात्र और करीब 15 अन्य यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों को चोटें आईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ पलों के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
*यात्री बोले- ब्रेक भी दुरुस्त नहीं थे*
बस में सवार वरिष्ठ पत्रकार एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि दुर्घटना पूरी तरह बस चालक की लापरवाही का नतीजा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं थे, बावजूद इसके बस को तेज़ गति से चलाया जा रहा था। चालक नियंत्रण खो बैठा और सामने से क्रॉस कर रहे कंटेनर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टॉप को लेकर यात्रियों से बहस के बाद चालक ने बस की रफ्तार और बढ़ा दी थी। कुछ ही दूरी पर यह बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दर्जनों यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई।
*इस कम्पनी की दुर्घटनाओं की फेहरीस्त लम्बी है*
यह कोई पहली घटना नहीं है। एक माह में दूसरी बार इंदौर–भीलवाड़ा मार्ग पर सरकार उपकार की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इससे पहले भी इसी बस के हादसे में यात्रियों को चोटें आई थीं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों, विशेषकर विद्यार्थियों में भय का माहौल है।
यात्रियों ने आरोप लगाया कि इस लंबे रूट पर एक ही बस संचालित होने का फायदा उठाकर बस मालिक, चालक और कंडक्टर मनमाना किराया वसूलते हैं, यात्रियों को नियत स्टैंड पर नहीं उतारते और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हैं। सिंगोली क्षेत्र से बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसी बस से सफर करने को मजबूर हैं।
लगातार हादसों के बावजूद परिवहन विभाग और जिला प्रशासन की निष्क्रियता गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
इस खबर को शेयर करें:
Neemuch Malwa Prime