तिलस्वां।ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर-2025कास्या स्थित पंचायत में शुक्रवार को आयोजित हुआ।राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच सुदृढ़ मार्गदर्शन में उपखंड बिजौलिया क्षेत्र में ग्रामीण सेवा समाधान शिविर-2025 के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, कांस्या में उपखंड अधिकारीअजीत सिंह की बिजौलिया की अध्यक्षता में आयोजित शिविर के दौरान नानी बाई, पुत्री प्यारा कुम्हार, निवासी ग्राम देवी निवास द्वारा राजस्व अभिलेखों में त्रुटिपूर्ण नामांकन के सुधार हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए शिविर प्रभारी द्वारा बिना विलंब तहसीलदार ललित डीडवानिया बिजौलिया को तथ्यात्मक जांच हेतु निर्देशित किया गया। गहन जांच एवं अभिलेखीय सत्यापन के उपरांत ग्राम देवी निवास की खाता संख्या 32 एवं 76 में दर्ज नाम को संशोधित कर "पुष्पा" पुत्री प्यारा के स्थान पर "नानी बाई" पुत्री प्यारा कुम्हार अंकित किया गया। इस त्वरित एवं निष्पक्ष प्रशासनिक हस्तक्षेप से न केवल आवेदिका को तत्काल न्याय मिला, बल्कि यह भी प्रमाणित हुआ कि शासन की योजनाएँ केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित हो रही हैं। नानी बाई द्वारा व्यक्त आभार ग्रामीण क्षेत्रों में शासन-प्रशासन के प्रति बढ़ते विश्वास एवं संतोष का स्पष्ट प्रतिबिंब है। यह कार्यवाही प्रशासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं जनप्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण। [12/19, 6:29 PM] Ghanshyam Parashar Tilswa: ग्रामीण सेवा शिविर कांस्या में आयोजित हु