नीमच। ६९वीं नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए नीमच की तीन प्रतिभाशाली बेटियाँ अवनी दर्शन शर्मा, प्रथा गजेंद्र सिंह हरोड और वनिष्का मुकेश चतुर्वेदी गुरुवार को उत्साह के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुईं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता १२ से १७ दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें देशभर से चुनिंदा खिलाड़ी अपने तैराकी कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इन होनहार खिलाड़ीाओं की उत्कृष्ट तैयारी के पीछे मेंटॉर एवं मोटिवेटर प्रभु मूलचंदानी और राकेश कोठारी का विशेष मार्गदर्शन रहा। साथ ही कोच नीलेश घावरी, आयुष शर्मा, समीर सिंह जादोन, सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर और रोहित अहीर की महत्वपूर्ण भूमिका ने भी इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम योगदान दिया है।