गुणवत्‍तापूर्ण सड़क निर्माण कार्य तेजी से करवाने के दिए निर्देश

नीमच । कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को एम.पी.आर.डी.सी.द्वारा निर्माणाधीन भाटखेड़ा-नीमच, डूंगलावदा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्‍होने मौके पर सड़क निर्माण कार्य का अधिकारियों के साथ अवलोकन किया और सड़क निर्माण कार्य, सी.सी.रोड़ की गुणवत्‍ता, नाली निर्माण, निर्माण मटेरियल की लेब टेस्टिंग आदि के बारे में चर्चा कर जानकारी ली।कलेक्‍टर ने एम.पी.आर.डी.सी.के अधिकारियों से सड़क के किनारे बनाई जा रही नाली की चौड़ाई, सी.सी.रोड़ के दोनो ओर शोल्‍डर्स की चौड़ाई सी.सी.रोड़ की दोनो लेन की चौड़ाई, मोटाई आदि के बारे में जानकारी ली।कलेक्‍टर ने इस सड़क निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करवाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए, कि सी.सी.रोड़ निर्माण की वजह से आवागमन बाधित ना हो, आमजनों को कोई असुविधा ना हो, इसका विशेष ध्‍यान रखे। कलेक्‍टर ने सड़क का निर्माण गुणवत्‍तापूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके एसडीएम श्री संजीव साहू, एम.पी.आर.डी.सी.के प्रबंधक श्री राहुल बरड़े, तहसीलदार श्री संजय मालवीय व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।