📰 पूरी खबर:

(कमल मित्तल )

बहुत समय पहले अग्रोहा नाम का एक सुंदर और समृद्ध राज्य था।
उस राज्य के राजा थे—महाराज अग्रसेन।
वे सिर्फ राजा नहीं थे… वे समाज के पिता थे।
एक दिन उनके राज्य में एक परिवार आया…
चेहरे पर परेशानी, आँखों में डर…
और हाथ खाली।
वे परिवार बहुत गरीब था…
घर बनाने की शक्ति नहीं थी…
काम शुरू करने के लिए पैसा नहीं था…
और सबसे बड़ी बात—
उनके पास किसी के सामने हाथ फैलाने का हौसला नहीं था।
राजदरबार में कुछ लोगों ने कहा—
“महाराज! इन्हें राजकोष से दान दे दीजिए।”
महाराज अग्रसेन कुछ देर मौन रहे…
फिर बोले—
✅ “दान ऐसा होना चाहिए,
जिससे मदद भी हो…
और स्वाभिमान भी न टूटे।”
फिर उन्होंने पूरे राज्य में घोषणा करवाई—
🏠 “इस परिवार को हर घर से…
एक ईंट और एक रुपया दिया जाए।”
अब सोचिए…
हजारों घर थे…
हर घर से सिर्फ एक ईंट, सिर्फ एक रुपया…
कुछ ही दिनों में उस परिवार के पास
इतनी ईंटें हो गईं कि घर बन गया
और इतने रुपये हो गए कि काम शुरू हो गया।
वो परिवार रो पड़ा…
लेकिन अब ये आँसू दुख के नहीं थे…
ये आँसू थे सम्मान और स्नेह के।
महाराज अग्रसेन ने कहा—
“हमारा समाज तभी महान है,
जब कोई भी परिवार अकेला न रहे।
समृद्धि बाँटने से बढ़ती है…”
उस दिन से अग्रोहा की यह परंपरा बन गई—
समाज के हर नए व्यक्ति को
सहारा देना…
लेकिन उसकी इज्जत के साथ।
और यही परंपरा आगे चलकर
अग्रवाल समाज की पहचान बन गई 
कहानी की सीख
✅ मदद करो, पर अहंकार नहीं
✅ दान करो, पर किसी का स्वाभिमान मत तोड़ो
✅ #एक_ईंट_एक_रुपया