Neemuch Malwa Prime
Breaaking
पुलिस उप महानिरीक्षक श्री निमीष अग्रवाल का नीमच भ्रमण: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता — डीआईजी श्री निमीष
✦
बालक की मृत्यु पर जिला प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता, परिजनों को 50हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कलेक्टर के निर्देशानुसार तत्काल उपलब्ध कराई गई सहायता
✦
खेत पर पानी की मोटर चलाने गए किसान की मौत: तलाश करने पहुंचे परिजनों को दूसरे दिन खेत में मृत मिला किसान
✦
मध्यप्रदेश बनेगा देश में माइस और एडवेंचर टूरिज्म का प्रमुख केंद्र, एमपीटीएम 2026 में भविष्य की रणनीति पर हुआ मंथन
✦
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रवेश कर चुका है नए दौर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
✦
जनहित पर केंद्रितआमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नीमच में सख्त निगरानी, नौ माह में 299 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण,263 विधिक और 475 निगरानी नमूने लिए गए
✦
सेवा संकल्प अभियान के तहत जाजू सागर बांध पर वृहद वृक्षारोपण, 1100 पौधे रोपे गए, विधायक एवं कलेक्टर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
✦
दीपावली पर अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के संबंध में निर्देश जारी,15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण
✦
लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई, पर्यटन सीजन से पहले शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम तेज, स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाए
✦
पर्यटकों को संवेदनशील और जिम्मेदार बनाने के लिए उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करना आवश्यक- केंद्रीय सचिव श्री कुमार
✦
टीबी उन्मूलन के लिए युवा शक्ति तैयार, JOSH टीमें घर-घर स्क्रीनिंग में करेंगी सहयोग,टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ
✦
मनासा में 11 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप,पुराने शासकीय अस्पताल के सामने परिजनों ने दिया धरना, प्रशासन ने क्लीनिक किया सील
✦
पोषण माह अंतर्गत किशोरी बालिका विकास शिविर आयोजित
✦
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण
✦
मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना के तहत नीमच विकासखंड के 39 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी

Local News
राज्य स्तर पर नीमच जिला तैराकी संघ का धमाका, 10 पदकों के साथ चमके खिलाड़ी -54वीं सब जूनियर चैंपियनशिप में 6 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले के तैराकों ने बढ़ाया गौरव
📅 19 Jul, 2026
📰 पूरी खबर:
नीमच। इंदौर में आयोजित 54वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में नीमच जिला तैराकी संघ के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर कुल 10 मेडल जीतकर प्रदेश स्तर पर नीमच की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
मध्यप्रदेश तैराकी संघ के तत्वावधान में इंदौर के लक्ष्मण सिंह स्वीमिंग पूल में 16 से 18 जुलाई तक आयोजित 54वीं मध्यप्रदेश राज्य सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में नीमच जिला तैराकी संघ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के तैराकों ने अलग-अलग आयु वर्गों और स्पर्धाओं में शानदार मुकाबले करते हुए कुल 6 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। पहले दिन ही नीमच के खिलाड़ियों ने चार सिल्वर मेडल जीतकर अपनी मजबूत शुरुआत की। बॉयज ग्रुप-2 में विकास जाटव ने 400 मीटर फ्री स्टाइल और 200 मीटर बटर फ्लाई स्पर्धा में दो सिल्वर मेडल हासिल किए। इसी वर्ग की गर्ल्स स्पर्धा में रुद्रांशि गेहलोद ने 400 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर मेडल जीता, जबकि बॉयज ग्रुप-4 में नमन गेहलोद ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। रुद्रांशि गेहलोद ने 50 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स ग्रुप-2 में सिल्वर मेडल जीता। वहीं विकास जाटव ने 200 मीटर फ्री स्टाइल बॉयज ग्रुप-2 और नमन गेहलोद ने 200 मीटर फ्री स्टाइल बॉयज ग्रुप-4 में तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी नीमच के खिलाड़ियों ने पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। अवनी शर्मा ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक गर्ल्स ग्रुप-2 में ब्रॉन्ज मेडल जीता, रुद्रांशि गेहलोद ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर तथा नमन गेहलोद ने 100 मीटर बटर फ्लाई बॉयज ग्रुप-4 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले की पदक संख्या को 10 तक पहुंचा दिया।
खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने में संघ की रही अहम भूमिका-
जिला तैराकी संघ की जॉइंट सेक्रेटरी श्रृष्टि मोदी ने सभी खिलाड़ियों की मध्यप्रदेश तैराकी संघ के पोर्टल पर यूआईडी के साथ प्रक्रिया पूरी कर 62 इवेंट में भागीदारी सुनिश्चित कराई। इससे खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिला। ज्ञानोदय कोच राघवेंद्र सोनी ने प्रतियोगिता में टीम मैनेजर के साथ ऑफिशियल की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद रहकर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला-
प्रतियोगिता के तीनों दिनों में जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी, कोच आयुष गौड़, दीपेंद्र भटनागर और सुनील धरवाल व संजय गेहलोद प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं से लेकर प्रतियोगिता संबंधी आवश्यकताओं का ध्यान रखा और लगातार मार्गदर्शन किया।
संघ पदाधिकारियों ने दी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना-
जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी, मंडल अध्यक्ष दिलीप डूंगरवाल, उपाध्यक्ष प्रकाश मंडावरिया, मेंटर प्रभु मूलचंदानी, सचिव तरुण ओझा, विष्णु मोदी, रामगोपाल मोदी, बंटू बाफना, भगवती प्रसाद, दिलीप मित्तल, मुकेश चतुर्वेदी, अनिल सुराना और गौतम पटौदी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
इस खबर को शेयर करें:
Neemuch Malwa Prime