📰 पूरी खबर:
नीमच.आखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्र व्यापी आव्हान पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ नीमच भी प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को देंगे।
जिला संगठन मंत्री मन्नालाल बोहरा ने बताया कि शिक्षकों की सेवा एवं वरिष्ठता बचाने केन्द्र से करेगा हस्तक्षेप की मांग।
जिला अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि लाखों शिक्षक एवं परिवार में मानसिक तनाव का वातावरण एवं असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। जब शिक्षक मानसिक तनाव एवं असुरक्षा के वातावरण में रहेगा उसका असर विद्यार्थियो एवं शिक्षा व्यवस्था पर पड़ना स्वाभाविक है।
जिला मीडिया सह प्रभारी बाबूलाल मेघवाल ने कहा कि हम अपनी पीढी के लिए समय निकाल कर अधिक से अधिक संख्या मे शिक्षक/शिक्षिकाये उपस्थित रहकर अपना विरोध दर्ज करावें।
ज्ञापन में अधिक से अधिक उपस्थित रहने की अपील जिला कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह हाडा , जिला मीडिया प्रभारी अनिल कुमार तोतला, जिला महिला प्रमुख इंदिरा लोहार, जिला उपाध्यक्ष कमला पालीवाल जावद ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सेन, मनासा ब्लाक अध्यक्ष राकेश पुरोहित एवं नीमच ब्लॉक अध्यक्ष हुकम सिंह चुंडावत आदि ने अपील की है।