📰 पूरी खबर:

 नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मालवा की वैष्णोदेवी के रूप में विख्यात भादवामाता धाम में नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दर्शन-पूजन कर उनके यशस्वी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र के निरंतर विकास हेतु माँ भगवती से प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधायक श्री परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के विस्तार, जनजातीय समाज के उत्थान और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता के लिए भी माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष निलेश पाटीदार, अर्जुनसिंह सिसोदिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू नागदा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन मालावत, मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा, महामंत्री महेश गुर्जर एवं राजेन्द्रसिंह तंवर, जिला मंत्री सत्यनारायण गोयल, रोशन वर्मा, नवलकृष्ण सुरावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।