📰 पूरी खबर:

 

नीमच (निप्र)। शहर में  14 जून  रविवार टाउनहाल में विश्वकर्मा समाज के महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है । समाज के प्रमुख संगठन सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन भारत मध्य प्रदेश  के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद शर्मा के पदभार ग्रहण समारोह को लेकर मध्य प्रदेश के साथ साथ नीमच क्षेत्र के समाजजनों एवं  संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया । इस प्रदेश के वृहद कार्यक्रम को भव्यता एवं गरिमा प्रदान करने के लिए  संगठन के जिला पदाधिकारी के साथ स्वयं प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंध कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने एवं इसमें समाज जनों की भागीदारी ता सुनिश्चित करने की अपील कर रहे । इसी कड़ी में  सांसद  सुधीर  गुप्ता , भारतीय जनता पार्टी के नीमच जिला प्रभारी एवं पूर्व सांसद  सुभाष जी पटेल, नीमच के विधायक  दिलीप सिंह जी परिहार,मनासा के विधायक अनिरुद्ध माधव मारु, जावद के विधायक एवं पूर्व मंत्री  ओमप्रकाश जी सकलेचा को उनके निवास पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। इस पर  सांसद श्री गुप्ता सहित विधायक गण  कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करने की आश्वासन दिया।गौरतलब है जिले के जावद क्षेत्र में विश्वकर्मा समाज जनों को आमंत्रित करने एवं संगठन को मजबूत करने के आव्हान को लेकर स्थान स्थान पर समाजजनों द्वारा  नव नियुक्त अध्यक्ष शंभू प्रसाद शर्मा एवं जिला अध्यक्ष सहित  जिला संगठन के कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया जा रहा है । विश्वकर्मा समाजजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सम्मान को लेकर श्री शर्मा ने कहा उन्होंने विगत40वर्ष तक की की गई ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा प्रशासनिक सेवा की उसके बाद पूरा जीवन राष्ट्र  एवं समाज सेवा के प्रति सर्पित किया है। श्री शर्मा ने विश्वकर्मा समाज को जागरूक, मजबूत,एकजुट रहने का भी आग्रह के साथ ही समाज की एकजुटता से राजनैतिक क्षेत्र में भी अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज  कराने का आव्हान किया। मनासा नीमच क्षेत्र के सामाजिक भ्रमण के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष भोपराज शर्मा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष  कुशल  शर्मा, जिला महामंत्री  नीतेशजी विश्वकर्मा जिलामंत्री माणक शर्मा, जिला मिडिया प्रभारी महेश सुथार सहित कार्यकर्ता का भी मनासा, जावद में समाज जनों ने आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया यह जानकारी जिला महामंत्री श्री नितेश विश्वकर्मा,जिला मंत्री  माणक शर्मा ने दी।आगामी 14जून के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम मेसंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष,महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष  कई जिलों के जिला अध्यक्ष साथ ही  मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान के संगठन के प्रमुख पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि इस कार्यक्रम के साक्षी बनने जा रहे है इस प्रदेश अध्यक्ष के पदभार कार्यक्रम को  महत्वपूर्ण एवं गौरवमय बनाने का लिय संगठन के सभी पदाधिकारियों ,कार्यकर्ता द्वारा पूरे नीमच शहर को फ्लेक्स बैनर से दुल्हन की तरह सजाया जारहा है।उल्लेखनीय शर्मा सामाजिक क्षेत्र के अलावा कई प्रमुख दायित्वों का निर्वाह कर रहे है। वर्तमान में भारतीय मजदुर संघ नीमच के जिला मिडिया प्रभारी, विद्युत सेवानिवृत कर्मचारी संघ नीमच के जिला अध्यक्ष के दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वाह प्रमुख भूमिका को सक्रिय रूप से निर्वाह कर रहे है।