📰 पूरी खबर:
नीमच(निप्र)। श्री नवकार सेवा संस्थान द्वारा भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शीतल जल प्रदान किया गया। मानवता की सेवा के लिए सतत कार्य करने वाले श्री नवकार सेवा संस्थान के सदस्यों ने कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र द्वारा की गई। मई माह की भीषण गर्मी एवं तेज धूप के बीच श्री नवकार सेवा संस्थान की बहनों द्वारा रेलवे स्ट्रेशन पर सेवा भाव से शीतल जल सेवा का कार्य किया । इस पुनीत कार्य के माध्यम से यात्रियो को गर्मी में ठंडा एवं स्वच्छ जल, उपलब्ध कराकर गर्मी से राहत प्रदान की गई। गर्मी से परेशान यात्रियों के लिए यह सेवा किसी वरदान से कम नहीं रही।
संस्थान की बहनों ने पूरे उत्साह, समर्पण एवं सेवा के साथ यात्रियों को जल पिलाकर, मानवता का प्रेरणादायी संदेश दिया! रेलवे स्ट्रेशन पर रोज जो जल सेवा में लगे महानुभाव है उनका ग्रुप द्वारा माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत बहुमान किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की - प्रियंका मोगरा ,रेखा गांधी, - कला वीरवाल , शिमला फाफरियाँ, अध्यक्ष माया वीरवाल , सचिव भावना चौधरी उपस्थित थे। अतः मे आभार सचिव भावना चौधरी ने व्यक्त किया।