📰 पूरी खबर:

नीमच। नीमच जिले में देश में जिले में मनासा नगर के प्रतिभाशाली युवा डॉ. गौरांग कुमावत ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए DNB Ophthalmology परीक्षा में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें प्रतिष्ठित डॉ. जी. वेंकटास्वामी स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।यह सम्मान नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS), नई दिल्ली के 23वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा। डॉ. गौरांग ने जून 2025 सत्र में आयोजित DNB फाइनल परीक्षा में नेत्र रोग विशेषज्ञता विषय में देशभर में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर जिले व मनासा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।डॉ. गौरांग ने अपना विशेषज्ञ प्रशिक्षण कोयंबटूरतमिलनाडु स्थित विश्व प्रसिद्ध अरविंद आई हॉस्पिटल से पूर्ण किया। परिजनोंमित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जिले व मनासा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

डॉ. गौरांग कुमावत की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि छोटे शहरों के युवा भी प्रतिभामेहनत और लगन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर सकते हैं। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।