📰 पूरी खबर:
नीमच। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बुधवार को शिक्षकों ने रैली निकाल कर दमदार तरीके से प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन विधायक दिलीप सिंह परिहार को सौंपते हुए तीन प्रमुख मांगों—पात्रता परीक्षा से राहत, सेवा अवधि की गणना नियुक्ति तिथि से करने तथा पुरानी पेंशन योजना लागू करने—पर त्वरित निर्णय लेने की मांग की।शिक्षकों ने दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक अंबेडकर सर्कल के समीप स्थित नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के पश्चात शिक्षक रैली के रूप में विधायक निवास पहुंचे, जहां ज्ञापन सौंपा । 18 अप्रैल को भोपाल में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन भी प्रस्तावित है ।