📰 पूरी खबर:
नीमच।मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आज दिनांक 8 अप्रैल को विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह जी परिहार साहब आवश्यक बैठक में भोपाल उपस्थित होने के कारण उनकी अनुपस्थित में विधायक आवास पर विधायक प्रतिनिधि श्री हेमंत जी हरित ( पूर्व जिला अध्यक्ष) को , टेट परीक्षा के विरुद्ध शासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन लगाने के लिए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा ज्ञापन सोपा गया । प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पुनी ने ज्ञापन का वाचन कर बताया - *मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश के सभी माननीय सांसदों एवं विधायक कानों को ज्ञापन सौंप कर मध्य प्रदेश शासन द्वारा शिक्षकों के हित में माननीय सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने हेतु निवेदन किया जावे। इसके पूर्व शिक्षक संघ द्वारा 15 सितंबर 2025 को जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपा गया था। प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर क्षत्रिय वीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर आग्रह किया था। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नोट शीट चलाई गई जिसमें मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का उल्लेख किया गया है । माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आश्वस्त कर दिया है कि मध्य प्रदेश शासन टेट परीक्षा से मुक्ति के लिए पुनर्विचार याचिका लगाने की कार्यवाही कर रहा है।*
इस अवसर पर महिला सह प्रमुख कुसुम शर्मा संभागीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेघवाल जिला सचिव जगदीश बोरीवाल , हीरालाल मेघवाल , सत्यनारायण राठौर, नंदकिशोर गुर्जर, हुकुम सिंह चुंडावत, मोहम्मद हनीफ निजामी, एम एल प्रजापत ,प्रज्ञा मित्तल, भगवती जेठवानी, सोनिया लक्ष्यकर , नीता दुबे , सीता कुन्हारा , अलका भंडारी,मंगला शर्मा मंजुला राठौर शीला राठौर एवं संगठन के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे आभार ब्लॉक अध्यक्ष हुकुम सिंह चुंडावत द्वारा किया गया। *उक्त जानकारी श्री बाबूलाल मेघवाल जिला मीडिया प्रभारी मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच द्वारा दी गई।