Neemuch Malwa Prime
Breaaking
संविधान दिवस पर पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित हुआ विकसित भारत युवा संवाद, 161 युवाओं ने लिया विकसित भारत और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प
✦
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पहुंचे उदयपुर, फैंस में जबरदस्त उत्साह!
✦
जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
✦
नीमच जिले के ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए 7 दिसंबर से निःशुल्क कंप्यूटर टैली प्रशिक्षण
✦
नीमच जिले में 26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस
✦
बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिले के अधिकारियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
✦
दीपदान और दान आत्मशुद्धि, भक्ति तथा लोक कल्याण की भावना को मजबूत करते -लक्ष्मी प्रेमाणी -महिला समन्वय शाखा ने कार्तिक पूर्णिमा पर किया दीपदान
✦
नेशनल लोक अदालत 12 दिसम्बर को, बिजली चोरी के राशि 10 लाख रूपए तक के लंबित प्रकरणों के होंगे समझौते
✦
मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना की करें प्रभावी मॉनिटरिंग : राज्यपाल श्री पटेल, राज्यपाल ने लोकभवन में की पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा भो
✦
दिल्ली) सेना के जवानों की ढाल बनेगा 50 किलो ग्राम का रोबोट
✦
वन्यजीव तेंदुए की मृत्यु के बाद वन विभाग ने किया नियमानुसार अंतिम संस्कार
✦
प्रस्फुटन शक्ति संचय विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण बैठक संपन्न
✦
राज्य स्तरीय सब-जुनियर जूडो प्रतियोगिता में नीमच के खिलाड़ियो ने किया शानदार प्रदर्शन अलवीरा ने रजत एंव गुंजन शर्मा ने जीता कास्य पदक
✦
एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती: परीक्षा की नई तारीख घोषित, नौ दिसंबर से होगा आयोजन, जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र
✦
जीतू पटवारी का एक पंथ दो काज का फार्मूला, पत्रकारों से दिवाली मिलन कार्यक्रम में भेट की देशभर में चर्चा का विषय बनी सोनिया गांधी की किताब

Local News
जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में व्यक्तित्व विकास पर प्रेरणादायी व्याख्यान
📅 30 Jan, 2026
📰 पूरी खबर:

नीमच।श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय, नीमच में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से “व्यक्तित्व विकास” विषय पर एक प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल ज्योति प्रकाश मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुरूप माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन से किया गया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने कहा कि वर्तमान समय में व्यक्तित्व विकास का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं नेतृत्व क्षमता जैसे गुण छात्राओं को न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि सामाजिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने एनसीसी के माध्यम से छात्राओं में विकसित होने वाले अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों की सराहना की।
मुख्य वक्ता कर्नल ज्योति प्रकाश ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में व्यक्तित्व विकास के विविध पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि अनुशासन, आत्मसंयम, आत्मविश्वास, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं नेतृत्व क्षमता से व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को सशक्त बना सकता है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण कर निरंतर परिश्रम एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हीना हरित, एनसीसी प्रभारी एवं आभार प्रदर्शन प्रो. नेहा इंग्ले द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, प्राध्यापक एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें:
Neemuch Malwa Prime