Neemuch Malwa Prime
Breaaking
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पहुंचे उदयपुर, फैंस में जबरदस्त उत्साह!
✦
जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
✦
नीमच जिले के ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए 7 दिसंबर से निःशुल्क कंप्यूटर टैली प्रशिक्षण
✦
नीमच जिले में 26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस
✦
बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिले के अधिकारियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
✦
दीपदान और दान आत्मशुद्धि, भक्ति तथा लोक कल्याण की भावना को मजबूत करते -लक्ष्मी प्रेमाणी -महिला समन्वय शाखा ने कार्तिक पूर्णिमा पर किया दीपदान
✦
नेशनल लोक अदालत 12 दिसम्बर को, बिजली चोरी के राशि 10 लाख रूपए तक के लंबित प्रकरणों के होंगे समझौते
✦
मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना की करें प्रभावी मॉनिटरिंग : राज्यपाल श्री पटेल, राज्यपाल ने लोकभवन में की पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा भो
✦
दिल्ली) सेना के जवानों की ढाल बनेगा 50 किलो ग्राम का रोबोट
✦
वन्यजीव तेंदुए की मृत्यु के बाद वन विभाग ने किया नियमानुसार अंतिम संस्कार
✦
प्रस्फुटन शक्ति संचय विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण बैठक संपन्न
✦
राज्य स्तरीय सब-जुनियर जूडो प्रतियोगिता में नीमच के खिलाड़ियो ने किया शानदार प्रदर्शन अलवीरा ने रजत एंव गुंजन शर्मा ने जीता कास्य पदक
✦
एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती: परीक्षा की नई तारीख घोषित, नौ दिसंबर से होगा आयोजन, जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र
✦
जीतू पटवारी का एक पंथ दो काज का फार्मूला, पत्रकारों से दिवाली मिलन कार्यक्रम में भेट की देशभर में चर्चा का विषय बनी सोनिया गांधी की किताब
✦
अपनों को खोने के गम में भी दिखाई मानवता, एक दिन में दो देहदान

Local News
राष्ट्रीय शोध सेमिनार का हुआ समापन
📅 30 Jan, 2026
📰 पूरी खबर:

नीमच।प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस ,स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में दिनांक 28 एवं 29 जनवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध सेमिनार शीर्षक विकसित भारत विजन 2047, मूल्य आधारित अर्थव्यवस्था और चुनौतियां विषय पर दिनांक 29 जनवरी को आयोजित समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ केशवमणि शर्मा, प्राध्यापक वाणिज्य एवं सीएम हेल्पलाइन संयोजक ,माधव महाविद्यालय उज्जैन ने अपने पी पी टी के माध्यम से अपने उदबोधन में बताया कि विकसित भारत विजन 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में सुशासन की भूमिका अनिवार्य है । आपने सूचना का अधिकार एवं सीएम हेल्पलाइन प्रक्रिया को पोर्टल के माध्यम से प्रेक्टिकल कर प्रतिभागियों को अवगत कराया ।समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त मध्यप्रदेश पुलिस उप महानिरीक्षक श्री डी आर तेनिवार ने अपने उद्बोधन में आर्थिक सुदृढ़ता के साथ नागरिकों के नैतिक विकास एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर बल देने की बात कही। समापन कार्यक्रम से पूर्व तृतीय एवं चतुर्थ तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। तृतीय तकनीकी सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रभावती भावसार द्वारा की गई। इन्होंने बताया कि विकसित भारत विजन 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवा व महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। विषय विशेषज्ञ के रूप में ज्ञानोदय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र सिंह शक्तावत ने खजूर के वृक्ष का उदाहरण देते हुए लघु एवं कुटीर उद्योगों के प्रोत्साहन एवं संरक्षण ,कौशल आधारित शिक्षा व शासकीय योजनाओं के सही क्रियान्वयन की बात कही ।चतुर्थ तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता डॉ एस पी पंवार ,सेवानिवृत्त प्राध्यापक अर्थशास्त्र ,शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, विदेश नीति से संबंधित अनेक तथ्यों को पीपीटी के माध्यम से सारगर्भित रूप से प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय शोध सेमिनार के तकनीकी सत्रों में डॉ विवेक नागर, प्रो आभा मेघवाल डॉ सुजाता, डॉ एम एस सलूजा, डॉ जाकिर हुसैन बोहरा, प्रो निशा जटिया, डॉ चंचल जैन ,डॉ निशा शर्मा, प्रो रचना राजोरा, डॉ विनीता डावर, प्रो मीनू राठौर एवं प्रो हेमलता लोक्ष ने अपने शोध पत्रों का वाचन किया ।इस सेमिनार में 124 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत मिश्रा ने अतिथियों के स्वागत उद्बोधन के साथ विकसित भारत विजन 2047 के लक्ष्य को लेकर सतत व समावेशी विकास की बात कही। आयोजन सचिव वाणिज्य डॉ सी पी पंवार ने बताया कि विकसित भारत विजन 2047 प्रत्येक भारतीय का लक्ष्य होना चाहिए । आयोजन सचिव अर्थशास्त्र डॉ आर सी जैन ने सेमिनार का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।समापन कार्यक्रम का संचालन डॉ जे सी आर्य एवं डॉ नवीन सक्सेना द्वारा किया गया । आभार प्रदर्शन प्रो रचना राजोरा ,सहायक प्राध्यापक वाणिज्य द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय शोध सेमिनार उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
इस खबर को शेयर करें:
Neemuch Malwa Prime