
नीमच। संस्कार पब्लिक स्कूल हर्कियाखाल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई । प्रधानाचार्य ने छात्रों को संविधान के महत्व और देश के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में प्रेरित किया।कार्यक्रम मुख्य अतिथि सरपंच श्रीपालसिंह सिसोदिया, उपसरपंच गोविंद सिंह, पं. लक्ष्मीनारायण शर्मा, पंकज गोयल, पंकज तौमर, आनंदीलाल शर्मा थे। इस मौके पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी गुंजन कुंवर, मानस सुतार, अब्दुल आफताब, कुरैशी, नक्षराजसिंह, कनिष्क वर्मा, मितांश नागदा, वेदिका कमलवा, पूर्वा सुतार को अजय तौमर द्वारा विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षका पूजा नागदा, ज्योति सुतार, गौरी नागदा, जया कुंवर, सपना शर्मा, तपस्या नागदा, मधु कुंवर, शिवकन्या तौमर, कृतिका बैरागी उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिक श्रीमती सुमन शर्मा ने किया।