77 वाँ गणतंत्र दिवस: शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम-रायसिंहपुरा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया
27 Jan 2026
Local News
[video width="848" height="478" mp4="https://neemuchmalwaprimenews.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260126-WA00661.mp4"][/video]
भादवामाता (परमानंदशर्मा)।शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम रायसिंहपुरा में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। शासकीय स्कूल से पुरे गांव में बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर आयोजित राष्ट्रीय पर्व कार्यक्रम विद्यालय के प्रांगण में झंडा वंदन के साथ प्रारम्भ हुआ। जिसमे स्कूल के अध्यापक एवं आगंनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और छात्र-छात्राओं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पूजाअर्चना के साथ माल्यार्पण कर झंडा वंदन हुआ। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने गीत कविता की प्रस्तुतियां दी इस अवसर पर उन्हें पुरुस्कार वितरण भी किये गए। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ जन मौजूद रहे।