Local News
महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के तहद प्रतिमा संख्या 30 महाराणा प्रताप प्रतिमा का 27 जनवरी को सिंगोली अनावरण
📅 26 Jan, 2026
📰 पूरी खबर:
सिंगोली (निरंजन शर्मा)।महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के तहद भारतवर्ष में लगने वाली 500 प्रतिमाओं के तहद नगर सिंगोली में स्थापित हो रही प्रतिमा संख्या 30 वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति का भव्य अनावरण कार्यक्रम दिनांक 27 जनवरी सांय 4 बजे पुराने बस स्टैंड झंण्डा चौक पर समारोह पूर्वक होगा। समारोह में प्रतिमा अनावरण कर्ता के रूप में महाराणा प्रताप के सुसराल राजपरिवार से कुंवरानी सा हर्षेन्द्रा कुमारी बिजौलिया कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रवीर सिंह नमाणा राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराणा प्रताप स्मारक अभियान, मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सखलेचा,सम्मानीय अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार, विशिष्ट अतिथि करणी सेना परिवार अध्यक्ष ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर, ठाकुर शिवप्रताप सिंह चौहान राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष,भंवर परीक्षित सिंह पानरवा, राणा पुंजा वंशज,अर्जुन सिंह गौड़,राजस्थान सरपंच संघ अध्यक्ष,सत्यवीर सिंह भाटी महाराणा प्रताप स्मारक अभियान मेवाड़ अध्यक्ष,राष्ट्रीय प्रबंधन कमेटी सदस्य भानुप्रताप सिंह नाहरगढ़,पर्वत सिंह राजपुरोहित,मंथन पंचोली व सुरेश जैन नगर परिषद अध्यक्ष ,मोतीलाल धाकड़ नगर परिषद उपाध्यक्ष, खेमचंद मुसले नगर परिषद सीएमओ उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त विषय में जानकारी देते हुए स्थानीय राजपूत समाज अध्यक्ष रतन सिंह सिसौदिया एवं आयोजक राजपुत समाज व सर्व समाज ने बताया कि नगर के लिए बड़े हर्ष का अवसर आया है कि यहा पर हिन्दूआं सूरज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति का भव्य अनवारण हो रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम में सर्व समाज की सहभागिता हे ओर सभी के सहयोग से यह आयोजन भव्य रूप ले रहा है।
इस खबर को शेयर करें: