नीमच। देश के साथ ही प्रदेश में रविवार 25 जनवरी 2026, को 16 वां राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इन्‍टरनेशनल कन्‍वेशन सेंटर में राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस के राज्‍य स्‍तरीय समारो‍ह में महामहिम राज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा एस.आई.आर.2026 के तहत उत्कृष्‍ट एवं समय-सीमा में कार्य करने पर नीमच जिले को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, सम्‍मानित किया गया है। महामहिम राज्यपाल श्री पटेल ने नीमच जिले के कलेक्‍टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा को भोपाल में 16वें राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, सम्‍मानित किया। इस मौके पर मुख्‍य संचिव श्री अनुराग जैन एवं श्री मनोज श्रीवास्‍तव सहित वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्‍थित थे ।