नीमच। गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह बस्ती भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के उपलक्ष्य में प्रातः 6:00 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी निरंतर जारी है और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय, अनुशासित एवं उल्लासपूर्ण वातावरण का निर्माण कर रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में संपन्न हुए श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की स्मृति में यह आयोजन श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया गया, जिसमें लगभग 100से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। महोत्सव के दौरान दीपों की जगमगाहट आतिशबाजी एवं मिठाइयों के वितरण से संपूर्ण बस्ती भक्ति में और उल्लास में रंगों में रंगी नजर आई कार्यक्रम में श्रीमान विश्वास जी यादव (जिला सहकारवा), श्रीमान अनिल जी घिनावा जी (जिला प्रचारक) एवं श्रीमान विनीत जी पवार जी (नगर विस्तारक) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके मार्गदर्शन से आयोजन और अधिक प्रेरणादायी एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। प्रभात फेरी एवं कार्यक्रम में पितृ शक्तियों की भी सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रही। प्रमुख रूप से श्रीमान राजेश जी जायसवाल, उमराव सिंह जी गुर्जर, शैलेंद्र सिंह कामदार, चंद्रशेखर कुशवाहा, सतीश शर्मा, लोकेश वर्मा, रंजन जी स्वामी, श्याम अग्रवाल, मदनलाल त्रिवेदी, संतोष नागदा, श्रीमान विनोद शर्मा .उदित शर्मा श्रीमान कैलाश नागदा श्रीमान के के टांक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही श्रीमती जूही जैन, अपेक्षा शर्मा मिनाक्षी सोनी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्तियों ने भी भक्ति, अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता निभाकर प्रभात फेरी को विशेष गरिमा प्रदान की। जय श्रीराम के घोष, भजनों एवं अनुशासित पंक्तिबद्ध चलन से संपूर्ण बस्ती भक्तिरस में तल्लीन हो गई।