वन्य प्राणीयो का अवैध रूप से शिकार करने वाले शिकारी को वनविभाग की टीम ने दबोचा
24 Jan 2026
Local News
रतनगढ़। रतनगढ़ वन परि क्षेत्राधिकारी प्रताप लाल गहलोत से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 जनवरी 2026 शनिवार को वन परिक्षेत्र रतनगढ़ अंतर्गत ऑपरेशन वाइल्स ट्रेप- 11 के दौरान एस.के. अटोदे वन मण्डला धिकारी वन मण्डल नीमच, दशरथ अखण्ड उप वन मण्डलाधिकारी नीमच एवं प्रतापलाल गेहलोत वन परि क्षेत्राधिकारी रतनगढ़ के कुशल मार्ग दर्शन में बापूलाल दायणा वनपाल परिक्षेत्र सहायक ताल,तरूण बोरीवाल पंचायत समिति उमर, निरंजन पाराशर वन रक्षक बीट डाबडा कलां एवं नयन मालवीय वन रक्षक बीट ताल, सदाशिव धाकड वन रक्षक बीट धारडी, मदनलाल धनगर वन रक्षक बीट बाणदा प्रथम तथा सुख्खा श्रमिक शगुलाल पिता लालु गुर्जर द्वारा सब रेंज उमर की बीट डाबडा कलां कक्ष क्रमांक पी-170 में उदानाथ पिता जोधानाथ कालबेलिया उम्र 42 वर्ष निवासी कनकपुरा, तहसील सिंगोली,जिला नीमच, म.प्र. द्वारा वन्यजीवों का अवैध रूप से शिकार करने के जुर्म में कालबेलिया समाज के एक व्यक्ति को रात्रि गश्त के दौरान रंगे हाथों धर दबोचने में सफलता प्राप्त हुई है।इस दौरान वन विभाग रतनगढ द्वारा उक्त शिकारी को मृत सियार को आग में जलाते हुए पकड़ा गया।वन विभाग द्वारा 1 मृत खरगोश एवं 1 मृत सियार जले हुए का अवैध शिकार खटका लगाकर पकड़ने पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 296/02 दिनांक 24 जनवरी 2026 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,39,50, 51, 52 के तहत अपराध कायम किया गया।जिसमें 1 प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक MP- 44-ME-6782 भी जप्त की गई।वन विभाग के द्वारा वन्य जीवों का शिकार करने वाले अपराधी को माननीय मुख्य न्यायाधिश महोदय प्रथम श्रेणी नीमच म.प्र. के समक्ष प्रस्तुत किया गया।उक्त प्रकरण में माननीय न्यायाधिश महोदय के आदेशानुसार अपराधी उदानाथ पिता जोधानाथ कालबेलिया,निवासी कनकपुरा, तहसील सिंगोली, जिला नीमच को कनावटी जेल नीमच भेजा गया।इस दौरान रतनगढ़ टप्पा तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी एवं गिरधावर नरेश सागर, ग्राम पंचायत उमर के सरपंच मदनलाल धाकड़,पशु चिकित्सा अधिकारी आरती रावत की उपस्थिति में पंचनामा बनाया गया। एवं मृत वन्य जीवो का पोस्टमार्टम किया गया। इसके पश्चात सभी की उपस्थिति मे मृत वन्य जीवो का नष्टीकरण किया गया।