नीमच। जिले की उभरती हुई संगीत में संस्था मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर दिनांक 23 जनवरी 2026 को डीजे कोचिंग सेंटर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री गुरु वचन जी नरवले, श्रीपाल जी मानव, एवं राजेंद्र जी शर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथियों की अध्यक्षता के साथ ग्रुप एडमिन खजानसिंह पवार एवं ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्याअर्पण कर दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया, कार्यक्रम में मां सरस्वती को पीले रंग की मिठाई से भोग लगाया गया इसके पश्चात मां सरस्वती की आरती - *करुणामई वरदायिनी, मां सरस्वती उमा सरस्वती* स्तुति कर उन्हें नमन किया गया तथा ग्रुप के सदस्यों ने वरिष्ठ अतिथियों एवं मां सरस्वती को वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया .. उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का गुणगान किया गया और ग्रुप सदस्यों को आशीष वचन दिए गए.. *मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप एडमिन खजानसिंह पवार* द्वारा दी गई जानकारी अनुसार यह ग्रुप पिछले 5 वर्षों से नियमित रूप से नॉन प्रोफेशनल कलाकारों को लेकर संगीत संध्या कार्यक्रम कर नए कलाकारों को मंच प्रदान कर रहा है जिसमे जिले के कई नॉन प्रोफेशनल कलाकारों को मंच देकर उनकी प्रतिभा को निखरा है और प्रतिवर्ष और भी नए कलाकारों को मंच प्रदान कर रहा है आज यह ग्रुप नीमच में जिले में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं जिसमें शहर की जिले की कई बड़ी हस्तियों का सहयोग प्राप्त होता रहता है *ग्रुप एडमिन खजानसिंह पवार* द्वारा जिले के सभी शहर वासियों को मां सरस्वती के शुभ दिन बसंत पंचमी पर बधाई प्रेषित की है।