Neemuch Malwa Prime
Breaaking
सिंधी भाषा: विस्थापन से सम्मान तक की अमर गाथा१० अप्रैल: संघर्ष, संस्कार और स्वाभिमान का प्रतीक – सिंधी भाषा दिवस
✦
सिंगोली के 30 साल के युवक,ने जब उठाया ये खौफनाक कदम तो क्षेत्र में फैली सनसनी, सूचना मिलते ही मौके पर लगी लोगों की भारी भीड़, अब खाकी कर रही जांच
✦
शिक्षकों ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
✦
नवाचार भ्रमण: डाइट की सकारात्मक पहल
✦
T ET परीक्षा पर पुनर्विचार हेतु मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन*
✦
किसानों को उर्वरक वितरण नवीन ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से होगा
✦
जिले की 25 मदिरा दुकानों का ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 9 अप्रेल को
✦
एसडीएम नीमच ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण
✦
टैक्सी वाहन किराये पर लगाने के लिए दरें प्रस्तुत करें
✦
जिला प्रशासन की खान खेड़ी में बड़ी कार्रवाई ,प्रशासन की टीम ने 15 डंपर रेत के स्टॉक को किया जप्त
✦
जनसुनवाई में 99 आवेदकों की सुनी समस्याएं
✦
जैन संतो के जीवन, तप, तपस्या से समाज को सद्प्रेरणा मिलती है- लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला सिंगोली के पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए
✦
टेट परीक्षा के विरुद्ध शिक्षकों ने दिया ज्ञापन
✦
अब मौके पर ही टीटीई पहचान लेंगे असली ट्रेन टिकट है या नकली, पूरे देश में लागू होगी नई प्रणाली, 7-लेयर वेरिफिकेशन लागू
✦
महंगे एलपीजी सिलिंडर ने बिगाड़ा छात्रों का बजट

Local News
वसन्त पंचमी विद्या एवं ज्ञान के प्रति समर्पित होने का दिन - श्रीमती वंदना खण्डेलवाल ::जाजू कन्या महाविद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न
📅 24 Jan, 2026
📰 पूरी खबर:

नीमच। वसन्त पंचमी विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, बुद्धि और विद्या की देवी मॉं सरस्वती की पूजा का विशेष दिन है। विद्यार्थी ज्ञान और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए देवी सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।’’ उक्त उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल ने श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने छात्राओं को अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री आदित्य मालू, श्री हेमन्त हरित, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती किरण शर्मा एवं महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ0 मीना हरित ने भी छात्राओं को वसन्तोत्सव की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो0 विजया वधवा भी उपस्थित थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 प्रतिभा कालानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में परम्परागत रूप से पिछले काफी वर्षों से वसन्तोत्सव बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। चित्रकला विभाग ने अपनी कलाओं के माध्यम से सनातन संस्कृति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों एवं महाविद्यालयीन स्टॉफ ने परिसर में स्थापित मॉं सरस्वती की भव्य प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। महाविद्यालय के उपवन में चित्रकला विभाग की छात्राओं ने प्रो0 ज्योति वर्मा के निर्देशन में हस्तनिर्मित पेन्टिंग का जो प्रदर्शन किया, उसकी अतिथियों ने अत्यन्त सराहना की। प्राचार्य द्वारा अतिथियों को छात्राओं द्वारा निर्मित पेन्टिंग उपहार में दी, जिसकी अतिथियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। दिनभर चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, युगल नृत्य एवं नाटक के माध्यम से उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को आनन्दित कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के निर्णायकों के रूप में श्रीमती रिंकु राठौर, श्रीमती प्रियंका शर्मा एवं श्रीमती रितु धानुका ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो0 नेहा इंगले के साथ कु0 एंजल मित्तल एवं कु0 रोहिणी मालवीय ने किया। कार्यक्रम के समापन पश्चात् आभार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 रश्मि हरित ने माना।
वसन्तोत्सव के तृतीय दिवस पर भव्य वसन्त मेले का आयोजन होगा, जिसमें स्वादिष्ट व्यंजनों, गेम्स आदि की स्टालें छात्राओं द्वारा लगाई जाएंगी।
इस खबर को शेयर करें:
Neemuch Malwa Prime