औषधीय एवं सुंगधित (पौधों की खेती) प्रशिक्षण 30 जनवरी 2026 से प्रारंभ
24 Jan 2026
Local News
नीमच।भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नीमच द्वारा 30 जनवरी 2025 से औषधीय एवं सुंगधित (पौधों की खेती) का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। जिसके रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके है एवं मोबाईल न. 9111053516 पर भी संपर्क कर सकते है । प्रवेश पहले आओ पहले पाओं के आधार पर दिया जाएगा । इस प्रशिक्षण का लाभ केवल ग्रामीण अंचल की युवक / युवतियां जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो को मिलेगा | इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यव्स्था निःशुल्क रहेगी। प्रशिक्षण के दौरान कृषि, बागवानी एवं अन्य विभागो से प्रतिदिन अलग-अलग अनुभवी वैज्ञानिकों / अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा एवं वैज्ञानिकों / अधिकारियों द्वारा उनके विभाग की लोन स्कीमों । योजनाओ के बारे में भी संपूर्ण जानकारी दी जावेगी | साथ ही साथ प्रशिक्षणार्थीयों के लोन के फार्म भी प्रशिक्षण केंद्र पर ही भरे जाएंगे। बैंकिग संबंधी सभी जानकारियां एवं समस्याओं का समाधान भी इस प्रशिक्षण के दौरान किया जायेगा ।
प्रशिक्षणार्थी 4 पासपोर्ट साईज फोटो, एवं 3 सेट में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, अंकसूची की छायाप्रति के साथ आवेदन भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेडा मेन रोड नीमच में जमा करा सकते है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठावे | संपर्क सुबह 10:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक मोबाईल न. 9111053516, 9074201015, 9009684125, 7898187819 पर भी संबधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।