नीमच।शासकीय माध्यमिक विद्यालय कचौली ( मध्य प्रदेश शिक्षक संघ मण्डल कचौली )तहसील जीरन ब्लॉक नीमच जिला नीमच में कर्तव्य बोध दिवस बड़े ही हर्ष के साथ मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रान्तिय पदाधिकारी के मार्गदर्शन में मनाया गया ।सर्वप्रथम अतिथि एवं अध्यक्ष महोदय श्री छगन लाल जी द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने के बाद कक्षा आठवीं की नन्ही मुनि बालिकों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कि गई, कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ उज्जैन संभाग के कार्यकारिणी सदस्य श्री बाबूलाल मेघवाल द्वारा कर्तव्य बौद्ध दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि कर्तव्य दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती(12 जनवरी 2026)..से लेकर सुभाष चंद्र बोस जयंती (23 जनवरी 2026)तक मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के मार्गदर्शन में मंडल से लेकर तहसील ब्लाक जिला संभाग एवं प्रदेश स्तर पर भव्यता के साथ मनाया जाता है ।इसका उद्देश्य शिक्षक युवा एवं समाज में अपने कर्तव्यों राष्ट्रीय मूल्यों अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति और अधिक जागरूकता लाना है। बच्चों का विद्यालय के प्रति कर्तव्यनिष्ठता जागरूकता एवं कर्तव्य पालन करना है।पालकों का विद्यालय के प्रति कर्तव्य देश के नागरिकों का राष्ट्र के प्रति कर्तव्य एवं शिक्षकों का विद्यालय एवं बच्चों के प्रति कर्तव्यनिष्ठता इन्हीं सभी बातों को ध्यान रखते हुए कर्तव्य बोध कराया जाता है ताकि हमें अधिकारों से पहले हमारा कर्तव्य का निर्वाह करना चाहिए तभी अपना राष्ट्र प्रगति की ओर अग्रसर होगा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान,शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार करना छात्र और उनके पालकों के बीच में विद्यालय के प्रति आपसी सामंजस बिठाना ।कार्यक्रम में शिक्षक व पालकगण कि सहभागिता रही। अंत में आभार व्यक्त श्री सुभाष जी पाटीदार शिक्षक द्वारा किया गया। उक्त जानकारी बाबूलाल मेघवाल मीडिया प्रभारी मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच द्वारा दी गई।