नीमच। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम सउनि महेन्द्र सिंह राणा आर मुकेश कुमावत आर क्रष्णा सैनी द्वारा दिनांक 21.01.26 को यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के स्प्रींगवुड स्कुल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रोटरी क्लब के सदस्य , स्कुल का स्टॉप एवं करीब 200 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे , जिनको यातायात के नियमों के बारे मे बताया गया साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म के माध्यम से छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया । छात्र छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने हेतु अनिवार्यता के बारे में समझाया गया । नाबालिक छात्र छात्राओं को अपने परिवारजनों व आस पडोसजनों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के लिए अनिवार्य रूप से बताने हेतु पाबंद किया गया । साथ ही स्प्रींगवुड स्कुल में संचालित बसों का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें स्कुल बसो में बसो के बीमा, फिटनेस , चालक लायसेंस आदि कागजात, फर्स्ट एड बॉक्स, जीपीएस सिस्टम, इमरजेंसी विंडों, अग्नि शामक यंत्र आदि चैक किये गये स्कूल वाहन में जो कमी पाई गई उन्हें स्कूल संचालक और प्रिंसिपल को कंप्लीट करने के लिए पाबंद किया और भविष्य में संबंधित स्कूलों में संचालित बसों में यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान किसी प्रकार की कमी पाई गई तो चालानी कार्रवाई की जाएगी ऐसी हिदायत दी गई। साथ ही चालक व परिचालक को वर्दी पहनने हेतु पाबंद किया गया । माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु सभी ड्रायवरों एवं स्कुल प्राधानाचार्य को पाबंद किया गया । अपील - यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाये, नवयुवक स्टंटबाजी करके वाहन न चलाये, माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देवे, अपने चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म न लगाये ।