नीमच।69 वी शालेय खेलकुद प्रतियोगिता अर्न्तगत राष्ट्रीय शालेय जूडो प्रतियोगिता 19 वर्ष बालक/बालिका वर्ग का आयोजन स्कुल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक दिल्ली में किया जा रहा है।जिसमें सम्पूर्ण भारत के राज्यों की चयनीत टीमें भाग लेगी इस प्रतियोगिता में म.प्र. टीम भी भाग लेगी। इस प्रतियोगिता हेतु नोडल खेल विद्यालय शा.बा. उ.मा.वि.क्र.2 नीमच नीमच में मुख्य प्रशिक्षक श्री भरत सिंह कुमावत द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कु.काजल सालवी पिता श्री मनोज सालवी (शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. नीमच ) का म.प्र.जूडो टीम में चयन हुआ है तथा लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र.द्वारा नोडल खेल विद्यालय नीमच शा.बा. उ.मा.वि.क्र.2 नीमच कें व्यायाम शिक्षक श्री भरत सिंह कुमावत को पुनः म.प्र. जूडो टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया है। कु.काजल सालवी चयन राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता जो कि नीमच मे दिनांक 7 से 11 नवम्बर 2025 तक आयोजित हुई थी मे अपने वजन समुह 40 कि.ग्रा. मे प्रथम स्थान प्राप्त करने के आधार पर हुआ है। इस प्रतियोगिता की तैयारी हेतु म.प्र. जूडो टीम का प्री नेशनल कोचिंग केम्प जो कि इन्दौर मे जो कि दिनांक 23 से 27 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा में भी सम्मिलित होगी। राष्ट्रीय शालेय जूडो प्रतियोगिता हेतु नीमच की कु.काजल सालवी का म.प्र. जूडो टीम में चयन होने एंव श्री भरत सिंह कुमावत म.प्र.जूडो टीम के प्रशिक्षक नियुक्त होने पर श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय नीमच श्री सुजानमल मांगरिया ,जिला क्रीड़ा अधिकारी नीमच श्रीमती सावित्री मालवीय प्राचार्य श्री ओ.पी.बंसल ,श्री अनील व्यास ,समस्त स्टाफ सदस्यों विभिन्न व्यायाम शिक्षकों सहीत परिजनो एंव ईष्ट मित्रों ने बधाईया प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व भी श्री कुमावत द्वारा प्रशिक्षित अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित कर चुके है।