नीमच।प्रदेश के  मुख्‍यमंत्री एवं अध्‍यक्ष म.प्र. जन अभियान परिषद, डॉ मोहन यादव के निर्देशन में शासन की उपलब्‍धियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं प्रदेश सरकारकी लोक हितकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उदेश्‍यसे म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा स्‍वामी विवेकानंद जयंति से 26 जनवरी 2026 तकग्रामोदय से अभ्‍युदय मध्‍यप्रदेश अंतर्गत ग्रामोत्‍सव एवं स्‍वामी विवेकानंदजयंती युवा दिवस का विकासखंड स्‍तरीय आयोजन स्‍वामी विवेकानंद शासकीय स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय नीमच में किया गया। मुख्‍य अतिथी प्रो डॉ संजय जोशी, विभागाध्‍यक्ष समाजशास्‍त्र विभाग एवं जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री विनोद इक्‍का ने स्‍वामी विवेकानंदजी के चित्र पर माल्‍यापर्ण एवं दीप प्रज्‍जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परामर्शदाता विनोद राठौर एवं समाजसेवी श्री प्रवीण शर्मा ने अतिथियों का स्‍वागत किया एवं जिला समन्‍वयक वीरेन्‍द्र सिंह ठाकुर ने स्‍वागत उदबोधन दिया एवं ग्रामोदय अभियान के बारे में सभी को अवगत कराया। डॉ संजय जोशी ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण या विकास में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है स्वामी विवेकानंद ने एक बार कहा था, 'मेरा विश्वास युवा पीढ़ी, आधुनिक पीढ़ी में है और उनमें से ही मेरे कार्यकर्ता निकलेंगे। यह कथन बताता है कि युवा समाज पर क्या प्रभाव डाल सकते हैं। हमारा अतीत गौरवमय अतीत रहा है। हम एक समृद्ध और श्रेष्ठ संस्कृति के संवाहक रहे हैं। पूर्व समय में जब यूरोप और अमेरिका में लोग पत्थरों से लड़ रहे थे, तब हमारा विकास और वैभव चरम पर था और आज हम पुनः मध्यकाल के पतन-पराभव से उभर कर नवीन यौवन के साथ उठखड़े ही नहीं हुए; वरन सम्पूर्ण विश्व में अपनी श्रेष्ठ विरासत की शक्ति से विकास पथ पर चल पड़े हैं। आज हमारे युवा दुनिया के कोने-कोने में अपने आध्यात्मिक मूल्य, दृढ़ इच्छा शक्ति एवं कौशल के सहारे योगदान कर रहे हैं। जहाँ अनेकों जातियाँ, आतंक व ध्वंस में लगी हैं, वहीं भारत माँ के ये पुत्र सृजन में संलग्र हैं। जहाँ अन्य देश बूढ़े हो रहे हैं, वहीं हमारा यौवन खिल रहा है। परिणाम स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में भारत का यौवन सम्पूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था, राजनीति, विज्ञान, तकनीकी आदि क्षेत्रों को अपनी बलिष्ठ भुजाओं से गति प्रदान करेगा, यह तभी संभव हो सकेगा जबराष्ट्र के समग्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। युवाओं को अपनी संस्कृति, मूल्यों से परिचित करवाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण में संलग्न करवाना आज की प्रमुख आवश्यकता है। परियोजना अधिकारी विनोद इक्‍का ने समाजकार्य के माध्‍यम से ग्रामों के विकास में योगदान देने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक पहुंचाने हेतु मार्गदर्शन दिया। उद्योग विभाग के असि. मेनेजर देव भावेल, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अर्जुन सिंह तंवर द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। मॉ सरस्‍वती विद्यापीठ ग्‍वालटोली के विद्यार्थियों ने स्‍वच्‍छता एवं बाल विवाह पर लघुनाटिका का मंचन किया गया व जिला, संभाग, राज्‍य एवं राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विभिन्‍न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्‍त करने एवं समाज कल्‍याण में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले युवाओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्‍मानित कर सभी को स्‍वदेशी अपनाने का संकल्‍प दिलाया गया। आयोजन में परामर्शदाता मीनू त्रिपाठी, राजकुमारी चौधरी, दीपक नागदा, कपिल तिवारी, विनोद राठौर सहित सामाजिक संस्‍थाओ के प्रतिनिधी, प्रस्‍फुटन समिति सदस्‍य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन पवन कुमरावत ने किया एवं आभार सीएमसीएलडीपी स्‍टूडेंट नेहा शर्मा ने किया।