घर में घुसकर मुकबधिर दिव्यांग युवती से रेप:आरोपी फरार; परिजनों ने महिला थाने में FIR दर्ज कराई, कार्रवाई की मांग
18 Jan 2026
Local News
सिंगोली( निरंजन शर्मा)।नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र में एक 19 वर्षीय मुकबधिर-दिव्यांग युवती से रेप का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला थाना नीमच में आरोपी रामविलास बैरागी के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना 13 तारीख शाम करीब 5 बजे हुई। युवती का छोटा भाई उसे घर पर अकेला छोड़कर खेलने चला गया था। लगभग आधे घंटे बाद जब वह लौटा, तो घर का दरवाजा खुला पाया। घर के अंदर जाते ही उसने आरोपी रामविलास बैरागी को बाहर भागते हुए देखा। अंदर देखने पर युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। युवती मुकबधिर और दिव्यांग होने के कारण अपनी बात बताने में असमर्थ है।
परिजनों की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज
घटना के बाद परिजन पहले सिंगोली थाना पहुंचे, जहां से उन्हें महिला पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ महिला थाना नीमच भेजा गया। महिला थाने में मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
पुलिस बोली- आरोपी की जल्द होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आरोपी रामविलास बैरागी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 64(2)(i), 64(2)(k) और 332(b) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने और आरोपी को जेल भेजने का भरोसा दिलाया है।