नीमच । मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच की एक आज अति आवश्यक आवासीय बैठक ऑनलाइन की गई । बैठक का प्रारंभ मां वीणा वादिनी की वंदना से जिला कोषाध्यक्ष श्री बलवंत सिंह जी हाड़ा द्वारा प्रस्तुत करके की गई जिसमें प्रांत के निर्देश अनुसार 12 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक कर्तव्य बोध दिवस के रूप में मनाने हेतु नीमच जिले के मंडल नगर तहसील ब्लॉक एवं जिला स्तर पर अधिक से अधिक संख्या मैं कर्तव्य बोध दिवस मना कर समाज को नया संदेश देना है, बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मत जी जैन द्वारा कर्तव्य बोध दिवस पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं सभी पदाधिकारी से अनुरोध किया गया कि नीमच जिला हमेशा प्रदेश में नंबर वन रहा है, इस बार भी नीमच जिले को अधिकांश जगह पर कर्तव्य दिवस मना कर नीमच जिले को प्रांतीय स्तर पर सिरमौर बनाने का प्रयास किया जाए ।बैठक का दूसरा मुख्य बिंदु विगत दो वर्षों से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी के लगातार प्रयासों से माननीय मुख्यमंत्री जी ने चतुर्थ समयमान प्रदान करने हेतु कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया है ।उनका स्वागत अभिनंदन एवं आभार हेतु 28 जनवरी को भोपाल में नीमच जिले से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने हेतु प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री विनोद कुमार जी पुनी द्वारा विस्तृत चर्चा करके 21 जनवरी तक ब्लॉक बार सूची बनाकर जिले के लेटर पैड पर प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है । जिला स्तरीय ऑनलाइन बैठक में आभार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा द्वारा अभिव्यक्त किया गया एवं ब्लॉक अध्यक्षों से अनुरोध किया की कर्तव्य बोध दिवस का फ्लेक्स बनवाकर तहसील को उपलब्ध करवाए व कार्यक्रम के अंत में कल्याण मंत्र जिला संस्कृति प्रकोष्ठ प्रभारी श्री रामप्रसाद जी शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया , जिला स्तरीय बैठक का सफल संचालन जिला सचिव श्री जगदीश जी बारीवाल द्वारा किया गया यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी बाबूलाल मेघवाल संभागीय कार्यकारी सदस्य द्वारा दी गई।