झातला द्वितीय हरि बोल प्रभात फेरी में पूरा ग्राम गोकुल व अयोध्या धाम जैसा दिखाई दिया,ग्राम झांतला में निकाली गई। 200 से अधिक गांवों की प्रभात फेरियो ने भाग लिया, 8000 से अधिक भक्तों ने भाग लिया
17 Jan 2026
Local News
झांतला(निरंजन शर्मा)। श्री भेरुनाथ की नगरी ग्राम झांतला में लगातार दूसरी बार हरि बोल प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें 200 के 8000 से अधिक भक्तों ने भाग लिया। प्रभात फेरी की शुरुआत श्री पंचमुखी बालाजी नई आबादी से पूजा आरती के साथ सभी अतिथियों को स्वल्पाहार करवा कर श्री लक्ष्मी नाथ भगवान को रथ में विराजित कर निकाली गई। हाई सेकेंडरी स्कूल, बस स्टैंड होती हुई मुरलीधर मंदिर चारभुजा मंदिर सुथार मोहल्ला, बालाजी मंदिर, भेरुनाथ मंदिर होती हुई निकाली गई ।राजस्थान मध्य प्रदेश के 200 से अधिक गांवों की भजन मंडलियों द्वारा ग्राम में हरि बोल प्रभात फेरी मैं भाग लिया। प्रभात फेरी के बाद 2:00 बजे बाद मुरलीधर सराय पटेल मोहल्ले में सभी लोगों का सामुहिक भोजन प्रसादी,आयोजित की गई ।
प्रभात फेरी का, श्री पंचमुखी बालाजी, ओम मेडिकल द्वारा, मेघवंशी समाज बाबा रामदेव समिति द्वारा, मुरलीधर मंदिर समिति द्वारा श्री चारभुजा समिति द्वारा सुथार मोहल्ला समिति द्वारा आदि कई जगहों पर भक्त जनों द्वारा चाय नाश्ता खिचड़ी बिस्कुट फल इत्यादि का नाश्ता करवाया गया। जगह-जगह स्वल्पाहार व फूलों की बरसात से स्वागत किया गया भंजन मंडलीयां नाचते गाते। ढोलक मंजीरों की थाप पर एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां पेश कर रहे थे। इस कार्यक्रम में जन-जन के लाडले व किसान नेता राजकुमार अहीर भी पहुंच कर प्रभात फेरी में नाचते हुए। भक्त जनों का उत्साह वर्धन किया। पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया भगवा व केसरिया पताकाओं, होल्डिंग्स बैनर से पूरे नगर को पाट दिया गया।
श्री भेरुनाथ की नगरी में 13,जनवरी से
श्री भेरुनाथ नाथ पाटो उत्सव के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें दिन में श्री नंदकिशोर दास जी महाराज के मुखार बिंद से भागवत कथा वह रात्रि में विभिन्न कलाकारों द्वारा भजन संध्या व देवनारायण भगवान की बगड़ावत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के भक्तजन भाग लेकर धर्म की गंगा में डुबकी लगा रहे हैं।