जिला शिक्षक सम्मेलन में हुआ नव वर्ष कैलेंडर का विमोचन*
15 Jan 2026
Local News
नीमच।मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच द्वारा विशाल शिक्षक सम्मेलन का आयोजन मालवा की वैष्णोदेवी भादवा माताजी की पावन धरा पर किया गया जिसमें जिले के सैकड़ों शिक्षक, शिक्षिकाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों व विधायक महोदय दिलीप सिंह जी परिहार के हाथों द्वारा मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच द्वारा जारी नव वर्ष कैलेंडर का विमोचन किया गया।साथ ही अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कैलेंडर का भी अतिथिगण द्वारा विमोचन किया गया।हमारे भारतीय नव वर्ष के अनुसार यह कैलेंडर तिथि आधारित होकर भारतीय संस्कृति के अनुरूप है। विधायक महोदय द्वारा संगठन द्वारा जारी कैलेंडर की प्रशंसा करते हुए संगठन को बधाई दी व कहा हमारी सनातन संस्कृति का परिचायक यह कैलेंडर हमारे भारतीय पचांग का संवाहक है।जिले भर से उपस्थित सभी शिक्षकों को कैंलेडर फोल्डर में रखकर प्रदान किया गया।संगठन का संदेश प्रत्येक विद्यालय तक पहुंचाने का यहां माध्यम है।
कार्यक्रम के संयोजक सुनील शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए संगठन की बात रखी व कहा की प्रतिवर्ष नववर्ष के कैलेंडर जिला शाखा नीमच द्वारा प्रदान किये जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन करतें हुए कार्यक्रम सहसंयोजक बलवंतसिंह हाड़ा ने नववर्ष के कैलेंडर प्रत्येक शाला तक पहुंचाने की संघ की योजना के बारे में प्रकाश डाला।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी बाबुलाल मेघवाल द्वारा दी गयी।