सिंगोली(निरंजन शर्मा)।संघ शताब्दी वर्ष को लेकर नगर सिंगोली में दिनांक 28 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हे उसकी तैयारी को लेकर हिन्दू समाज द्वारा अलग अलग आयोजन हर रोज हो रहे हैं।आज दिनांक 14 जनवरी मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर हिन्दू सम्मेलन के कार्यकर्ताओं ओर बारी के बालाजी मित्र मंडल के मार्ग दर्शन में नगर के मध्य स्थित गूर्जर समाज के मंदिर से प्रातः काल 7 बजे से विशाल प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें महिला पुरुष युवक युवतियों ने जबरदस्त उत्साह के साथ भाग लिया भगवान के भजनों के साथ नाचते गाते युवाओं ओर महिलाओं की टोली ने प्रभातफेरी में जयघोष से आकाश को गुंजायमान कर दिया। प्रभातफेरी अहिंसा पथ बापु बाजार विवेकानंद बाजार पुराना बस स्टैंड तिलस्वां चौराहा नया बस स्टैंड होते हुए पुनः गूर्जर समाज मंदिर पर पहुंची जहां आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। प्रभातफेरी के दौरान गोतमालय भवन के बाहर पत्रकार संघ द्वारा सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा जोधपुर मिष्ठान पर केसरिया दुध पिलाया गया। हिन्दू सम्मेलन को लेकर नगर में जबरदस्त उत्साह का वातावरण बना हुआ है।