मुकेश शर्मा लगातार तीसरी बार बने जिला मीडिया प्रभारी
14 Jan 2026
Local News
नीमच। प्रांतीयजन स्वास्थ्य रक्षक संगठन नीमच जिला इकाई की बैठक विगत दिनों नीलकंठ महादेव में संपन्न हुई जिसमें नवनिर्वाचित जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने अपने जिला कार्यकारणी का गठन किया जिसमें मालवा आज तक के रिपोर्टर मुकेश शर्मा को लगातार तीसरी बार जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन के जिला मीडिया प्रभारी का प्रभारसोपा गया मुकेश शर्मा नीमच जिला मुख्यालय पर विगत 20 वर्षों से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं शर्मा वर्तमान में नीमच जिला प्रेस क्लब के सहसचिव एवं जोधपुर ब्राह्मण समाज के जिला समिति में मीडिया की जिम्मेदारी निभा रहे हैं श्री शर्मा की काबिलियत को देखते हुए तीसरी बार जन स्वास्थ्य रक्षक जिला नीमच का मीडिया प्रभारी का दायित्व सोपा गया है इसके लिए श्री शर्मा ने जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ शिव नारायण गुजर प्रदेश पदाधिकारी डॉक्टर हिदायत एवं प्रदेश अध्यक्ष पांडे जी का आभार माना।